बीकेटीसी नवनियुक्त अध्यक्ष पहुंचे केदारनाथ, सैनिकों के नाम से शुरू की बाबा केदार की रुद्राभिषेक पूजा

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पद ग्रहण करने के बाद पहली बार सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय सेना के नाम से बाबा केदार का रुद्राभिषेक पूजन किया। उन्होंने बाबा केदार से उत्तराखंड और भारतवर्ष की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के वीर सैनिकों ने अपना रण कौशल दिखाया है। उन पर बाबा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

 

केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर में पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही दर्शन पंक्ति में खड़े श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्था और दर्शन व्यवस्था का फीडबैक भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!