उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री (राज्यसभा सांसद) व संसदीय राजभाषा समिति के संयोजक डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को बदरीनाथ के दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि धाम में यात्रा की बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिलीं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक माहौल अद्भुत है। उन्होंने मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन की यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।