रुड़की-लक्सर मार्ग विवाद: पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमे दर्ज

रुड़की-लक्सर मार्ग पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद में दोनों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। मामला शुक्रवार दोपहर सोलानी पुल के पास हुआ, जहां दोनों जनप्रतिनिधियों के काफिले आमने-सामने आ गए थे।

चैंपियन के चालक की तहरीर पर उमेश कुमार व उनके समर्थकों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, धमकी, गाली-गलौज व वाहन में तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, विधायक उमेश कुमार के चालक की शिकायत पर पूर्व विधायक चैंपियन पर वाहन टक्कर मारने, लाठी-डंडों से हमला करने और धमकी देने का मामला भी दर्ज किया गया है।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस वीडियो फुटेज और गवाहों से बयान लेकर साक्ष्य जुटा रही है।

यह विवाद शुक्रवार करीब 3:30 बजे सड़क पर कहासुनी से शुरू होकर हिंसक झड़प में बदल गया, जिससे राजनीतिक हलकों में भी तनाव फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!