देहरादून में अधूरे निर्माण कार्यों पर मेयर सख्त, विभागों को फटकार

देहरादून में जगह-जगह चल रहे अधूरे व अव्यवस्थित निर्माण कार्यों को लेकर मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को मानसून से पहले काम पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को भी फटकारा।

बैठक में पार्षदों ने कई इलाकों में सीवर, जलभराव और तालमेल की कमी को लेकर विभागों पर मनमानी के आरोप लगाए। पेयजल निगम के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे पार्षदों में रोष देखा भी गया।

बीजेपी पार्षद भूपेंद्र कठैत ने विकास योजनाओं में धन की बर्बादी व सरकारी धन के दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया।

बैठक में किन्नरों द्वारा जबरन वसूली की शिकायतें भी सामने आईं। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने नालियों की सफाई, जल निकासी व सड़क मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए, साथ ही वृद्धा और विधवा पेंशन के लिए वार्ड स्तर पर कैंप लगाने के आदेश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!