ऐरी ने उक्रांद की केन्द्रीय कार्यकारिणी को भंग किया

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष  काशी सिंह ऐरी ने दल की केंद्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

उक्रांद के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री ऐरी  ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान के लिए यह कदम उठाया गया है। दल में नए सिरे से सभी सदस्य अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे, उन्ही को ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर, से लेकर जनपद स्तर व केंद्रीय स्तर तक जिम्मेदारी नवीनीकृत सदस्यों ही दी जानी हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत व निकाय चुनावों में दल मजबूती के साथ तैयारी करेगा। ऐरी  ने कहा कि चम्पावत विधानसभा के विधायक द्वारा त्यागपत्र देकर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट खाली करने पर चुनाव होना सुनिश्चित हैं। उन्होंने कहा कि दल चम्पावत का उपचुनाव लड़ेगा।

श्री ऐरी ने बताया कि अनुशासनहीनता के कारण दल से  चंद्र प्रकाश जोशी,  सम्राट सिंह पंवार को छः वर्ष के लिए निष्कासित किया गया हैं। कार्यालय का प्रभार अब  बहादुर सिंह रावत संभालेंगे।

नई कार्यकारिणी के लिए संचालन समिति का गठन:

नई कार्यकारिणी के गठन के लिए केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी  के अध्यक्षता में संचालन समिति गठित की गयी हैं जिसमें  दिवाकर भट्ट,  बी डी रतूड़ी, डॉ नारायण सिंह जंतवाल, त्रिवेंद्र सिंह पंवार पुष्पेंश त्रिपाठी, श्री खड़क सिंह बगढ़वाल, चंद्र शेखर कापड़ी, ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, आनंद सिंह असगोला, किशन मेहता शामिल किए गए।

संयोजक सचिव हरीश पाठक,सुरेन्द्र कुकरेती, ए पी जुयाल, ललित बिष्ट, डॉ शक्ति शेल कपरुवाण, डी डी जोशी, वीके ओली, प्रताप शाही, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, जे पी उपाध्याय, मीडिया प्रभारी  विजय बौडाई, प्रमिला रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट बनाए गए हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!