नैनीताल में उस्मान आरोपी के घर छिपते-छिपाते पहुंच गई भीड़

नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से लोगों के गुस्से का उबाल गुरुवार को भी दिखा। कई संगठनों के आह्वान पर दोपहर तक बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से देर रात ही पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भी चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई थी। एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ प्रमोद साह प्रदर्शन करने वालों को समझाते रहे।

नैनीताल नगर के मल्लीताल, तल्लीताल, गाड़ी पड़ाव, नया बाजार, कैंट बाजार, बड़ा बाजार, जयलाल साह बाजारों में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। मल्लीताल से जुलूस निकालकर लोग इकट्ठा होकर मॉल रोड, डांठ होते हुए कमिश्नरी पहुंचे और ज्ञापन दिया। कोतवाली के बाहर भी धरना दिया गया। यहां प्रदर्शनकारियों से पुलिस की कई बार नोकझोंक हुई। भीमताल में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए बाजार में जुलूस निकाला और आरोपी को फांसी देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!