नैनीताल में मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा; तीन घंटे लगातार तोड़फोड़, पथराव और लाठीचार्ज

बीती रात बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले ने सरोवर नगरी नैनीताल को अशांत कर दिया। गुस्साई भीड़ ने मल्लीताल गाड़ीपड़ाव क्षेत्र में समुदाय विशेष की दुकानों पर जमकर तोड़फोड़ की।
पुलिस ने कोतवाली के समीप धार्मिक स्थल की ओर बढ़ रही उग्र भीड़ को हटाने को लाठियां फटकारी, लेकिन चंद मिनट में पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद भीड़ के गुस्से की अराजकता आधी रात के बाद तक जारी रही। एसपी जगदीश चंद्र के अनुसार शहर में शांति व्यवस्था को पीएसी व अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।
आक्रोशित प्रदर्शनकाली जब कोतवाली से बाहर आए तो पुलिस ने लाठियां फटकारी। भीड़ पुलिस के विरुद्ध हो नारेबाजी करने लगी। पुलिस ने संयमता बरती। गुस्साए युवाओं ने वीडियो बनाने वालों को भी रोक दिया। पुलिस के संयम से शहर के हालात बिगड़ने से बचे। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल रात करीब 11.45 बजे घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने अधिकारियों के साथ कोतवाली में चर्चा की।

 

एसपी जगदेश चंंद्र भीड़ को शांत कराने पहुंचे, लेकिन भीड़ ने किसी की ना सुनी। पहली बार किसी दुष्कर्म की घटना में शहर भर के युवा एकत्र हुए और उन्होंने आरोपित के विरुद्ध कड़ा विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!