Vikasnagar: पछवादून के मुस्लिम इलाकों में अंधेरा कर किया वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन का विरोध

केंद्र सरकार की ओर से वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन के विरोध में सहसपुर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के घरों और प्रतिष्ठानों की लाइट बंद कर 15 मिनट तक अंधेरा किया गया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वक्फ बोर्ड कानून में हुए संशोधन का विरोध कर रहा है।

बुधवार को सहसपुर, खुशहालपुर, केदारावाला, लक्ष्मीपुर, सिंघनीवाला, बड़ा रामपुर आदि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में रात नौ बजे घरों में लाइट बंद कर दी गई। मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। वहीं, दूसरी ओर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आपत्ति का समर्थन भी किया।

थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त के लिए पुलिस टीम रवाना की गई थी। और वहां क्षेत्र के किसी भी गांव में कानून व्यवस्था और शांति भंग संबंधी सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!