उत्तराखंड में 761 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी की मांग, सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

उत्तराखंड में 761 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी की मांग, सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर राज्य में प्रस्तावित 761 मेगावाट की 8 जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह किया। इनमें 647 मेगावाट की 7 परियोजनाएं और पिथौरागढ़ जिले की धौलीगंगा नदी पर प्रस्तावित 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग परियोजना शामिल है।

सीएम धामी ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार नदी संरक्षण और सतत विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी कार्य विशेषज्ञों की सिफारिशों के अनुसार किए जा रहे हैं।

धामी ने विशेष रूप से गंगा बेसिन से बाहर की नदियों पर प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर स्पष्ट किया कि इन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!