उत्तरकाशी: मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

उत्तरकाशी: मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

उत्तरकाशी: छह माह के शीतकालीन प्रवास के बाद मां गंगा की भोगमूर्ति आज मंगलवार को मुखबा गांव से विधिविधान के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। दोपहर 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में डोली यात्रा की शुरुआत की गई। विदाई के समय गांव में श्रद्धा और भावुकता का माहौल रहा।

परंपरानुसार, डोली को पारंपरिक वाद्य यंत्रों और सेना के बैंड की धुन के साथ रवाना किया गया। आज रात भैरो घाटी में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। वहीं, सुबह 10:30 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव के रूप में गंगोत्री धाम पूरी तरह तैयार है और तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!