बिना पंजीकरण अब नहीं कर सकेंगे चारधाम यात्रा, सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए

बिना पंजीकरण अब नहीं कर सकेंगे चारधाम यात्रा, सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब कोई भी श्रद्धालु बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा नहीं कर सकेगा। सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट जैसे प्रमुख चेक प्वाइंट्स पर पंजीकरण की सख्ती से जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री सचिव व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने स्पष्ट किया कि यह नियम केवल तीर्थयात्रियों पर लागू होगा, जबकि आम पर्यटकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण की सुविधा दी है।

यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और आपात स्थिति में यात्रियों की सटीक जानकारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। पांडेय ने कहा कि पंजीकरण से यात्रा को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!