पुलिस ने यहां पकड़ी 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, अभियुक्त फरार

 

चमोली। नशे के तस्करों के खिलाफ चमोली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस चंडीगढ़ मार्का की 07 पेटी अवैध शराब बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज कर दिया है जबकि अभियुक्त मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में चमोली पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है । इसी के तहत गत रात्रि कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा नंदप्रयाग घाट रोड पर  चैकिंग के दौरान UK 07 Y 8800 (सेंट्रो कार) से 07 पेटी (84 बोतल) चंडीगढ़ मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। जबकि अभियुक्त मौके से फरार हो गया। उपनिरीक्षक जगमोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अभियुक्त अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली चमोली में मु0अ0सं0 23/22, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!