कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रानीखेत और सोमेश्वर में मिनी स्टेडियम व दो सड़कों के निर्माण का किया शुभारंभ

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को रानीखेत और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रों में एक मिनी स्टेडियम और दो प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के हर घर से खिलाड़ी निकले और इसके लिए प्रदेश भर में खेल सुविधाएं तेजी से विकसित की जा रही हैं।

रेखा आर्य ने दिन की शुरुआत रानीखेत क्षेत्र के सिलोर महादेव में प्रस्तावित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मिनी स्टेडियम के भूमि पूजन और शिलान्यास से की। उन्होंने स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक मजबूत आधार देगा।

उन्होंने कहा, “पहले लोग स्कूल, अस्पताल और सड़क की मांग करते थे, अब स्टेडियम की मांग हो रही है। यह खेलों के प्रति लोगों की जागरूकता को दर्शाता है और यह जागरूकता देवभूमि को खेल भूमि में बदलने का रास्ता बनाएगी।”

इस मौके पर रानीखेत कार्यकारी जिला अध्यक्ष दीप भगत, जिला मंत्री कन्नू शाह, कुमाऊं संयोजक विमला रावत, मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सोमेश्वर में सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ
इसके बाद कैबिनेट मंत्री सोमेश्वर विधानसभा के ताड़ीखेत विकासखंड पहुंचीं, जहां उन्होंने दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

द्वारसों से काकड़ीघाट मोटर मार्ग (अल्मियाकाण्डे से देहोली प्रभाग) –

लंबाई: 18.025 किमी
लागत: ₹403.19 लाख
कार्य: डामरीकरण व मेंटेनेंस
काकड़ीघाट से शीतलाखेत मोटर मार्ग (सुनियाकोट मटीला प्रभाग) –

लंबाई: 15.410 किमी
लागत: ₹321.81 लाख
कार्य: पुनर्निर्माण व सुधारीकरण
रेखा आर्य ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल महामंत्री बालम सिंह करायत, बिशन सिंह कनवाल, प्रीति गोस्वामी, हेमन्त आर्य, रमेश काण्डपाल सहित कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |