उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (सोमवार) भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।
हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 17 मार्च के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है, जिससे मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।