उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आदेश गृह सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी किए गए हैं। तबादलों की इस नई सूची में अपराध और कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार:

• आईपीएस मुकेश कुमार को उनके वर्तमान पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक (PAC) नियुक्त किया गया है।
• आईपीएस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कारागार) के पद से हटाकर अब पुलिस उप महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) की कमान दी गई है।
• आईपीएस रचिता जुयाल, जो अभी तक पुलिस मुख्यालय में तैनात थीं, अब उन्हें पुलिस अधीक्षक (सतर्कता अधिष्ठान) बनाया गया है।
• आईपीएस जितेंद्र मेहरा, जो हरिद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक थे, को अब पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात), हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
• आईपीएस निहारिका तोमर को ऊधम सिंह नगर में पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) बनाया गया है। वह अब तक वहां अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थीं।
शासन के इस निर्णय को कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से लिया गया कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!