रविवार को सूबे के चार जनपदों में संक्रमण के नए मामले, जानिए कहां कितने 👇

देहरादून। उत्तराखण्ड में वैसे तो कोरोना ग्राफ निरंतर गिरावट पर है लेकिन चौबीस घंटों में चार जनपदों में 8 नए मामलों के साथ हुई मामूली वृद्धि भी चिंता बढाने वाली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण के आठ मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 में कोरोना के आठ नए मामले आए जिसके बाद राज्य में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या बढकर 92235 हो गयी। इनमें से करीब 88725 मरीज ठीक हो चुके हैं। 3215 राज्य से बाहर के हैं। वर्तमान में राज्य में मात्र 21 मामले एक्टिव हैं।

आज प्रदेशभर में आठ मामले आए। इनमें देहरादून में 4,हरिद्वार में 2, उधमसिंह नगर में 1और उत्तरकाशी में 1 नया मरीज पाजीटिव मिला। हालांकि आज 13 मरीज ठीक अपने घर भी लौट गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!