देहरादून । देहरादून महानगर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को आठ दिन बाद भी सुरक्षित बाहर न निकाल पाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है और कहा है
टनल में सुरक्षा मापदंडों का सही से पालन किया जाता तो आज 41 मजदूरों की जान जोखिम में न होती।महानगर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आए दिन विकास के बड़े बड़े दावे करती रहती है लेकिन हकीकत में यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार टनल में फंसे मजदूरों को बाहर लाने के लिए कैसे काम कर रही है यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अहमदाबाद में क्रिकेट का मैच देख रहे है और सिलक्यारा में मजदूरों की जान सांसत में फंसी है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा की घटना में सरकार की अनुभवहीनता साफ दिखाई दे रही है इसलिए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।