प्रदेश की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने प्रेमनगर आश्रम में दीपावली मनाई, वृद्धजनों को दिए उपहार

एसकेविरमानी / ऋषिकेश ।दीपावली के अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने ढालनवाला स्थित प्रेम आश्रम पहुंचकर दीपावली मनाई और वृद्धजनों को उपहार भी बांटे। उन्होंने दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी की कुशलक्षेम भी पूछी। श्रीमती कौर ने वृद्धाश्रम हेतु हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशी का त्योहार सभी को मिलकर मनाना चाहिए। असहाय और निराश्रितजनों को भी अपनी खुशी में शामिल करना चाहिए इससे उन्हें भी खुशी मनाने का मौका मिलता है।

इससे पूर्व श्रीमती गुरमीत कौर ने हिमज्योति स्कूल पहुंचकर बच्चों को सुख, समृद्धि एवं हर्षोल्लास के पावन पर्व दीपावली  के अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को  मिठाई व उपहार वितरित  किए, बच्चों के चेहरे खुशी खिल उठे। श्रीमती कौर ने बच्चों को  दीपावली पर्व के महत्व के बारे में भी बताया। इस दौरान बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

राज्यपाल ने दी बाल दिवस की बधाई

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को, विशेष रूप से बच्चों को “बाल दिवस “की बधाई दी है। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बाल दिवस पर अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और स्वास्थ्य का बुनियादी अधिकार देकर ही हम एक स्वस्थ और खुशहाल समाज की नींव रख सकते हैं। विशेष रूप से वंचित वर्गों के बच्चों के कल्याण के लिए सभी को आगे आना होगा। राज्यपाल ने अपेक्षा की है कि देश का हर बच्चा शिक्षित हो, उसका भविष्य उज्जवल और समृद्ध हो। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!