पत्रकार से अभद्रता करने वाले सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया जाए

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने की निन्दा, सिविल पुलिस से हटाने की भी मांग

देहरादून। दशहरे मेले के दौरान पत्रकार ओम प्रकाश सती के साथ उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा द्वारा की गई अभ्रदता मामले में उत्तरांचल प्रेस क्लब ने उप निरीक्षक  के इस कृत्य की घोर निंदा की।

इस प्रकरण पर उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर करेगा। श्री राणा ने कहा कि उप निरिक्षक हर्ष अरोड़ा को तत्काल निलंबित किया जाए। श्री राणा ने कहा कि उप निरीक्षक अरोड़ा को निलंबित नहीं किया गया तो उत्तरांचल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री से हर्ष अरोड़ा के निलंबन की मांग करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा के व्यवहार को देखते हुए इन्हें सिविल पुलिस से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पत्रकारों के साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार न करें, अगर इस प्रकार के कृत्यों पर लगाम नहीं लगाई जाती तो सभी पत्रकारों को आंदोलित होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!