देहरादून में मनाई गयी महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की 820 वीं जयंती

देहरादून ।अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की देहरादून शाखा द्वारा राजेंद्र नगर में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला  की 820वी जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गयी जिसमे शाखा के सम्मानित पदाधिकारियों ने महाराजा रणवीर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिषद के शाखा अध्यक्ष प्रदीप रोहिला के आवास पर आयोजित महाराजा रणवीर सिंह रोहिला जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से  दिलबाग सिंह , राजकुमार , सत्यपाल , महेंद्र सिंह ,  राजपाल , सुरेंद्र कुमार , गोपाल , मुकेश कुमार , अरविंद , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमति राजबाला, श्रीमती मोना मौजूद रही। इस अवसर पर पर वक्ताओं ने महाराजा रणवीर सिंह रोहिला पर अपने विचार व्यक्त किए।

अन्त में शाखा प्रदीप रोहिला ने महाराजा रणवीर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शौर्य गाथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रोहिलखंड राज्य के महाराज के रूप में रणवीर सिंह रोहिला ने दिल्ली में गुलाम वंश के शासन के दौरान नसीरुद्दीन उर्फ चंगेज खां के आक्रमण का मुंहतोड जवाब दिया और अन्त में धर्म और स्वाभिमान के लिए अपना बलिदान दिया।

उन्होंने समाज के लोगों से महाराजा रणवीर सिंह रोहिला विचारों को आत्मसात करने और भविष्य में अपने बच्चों को उनके बारे में जागृत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!