
जुलाना(जींद) । जींद जिले के गांव फतेहगढ़ के बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला को इंटरनेशनल एंटी करप्शन एसोसिशन में जींद जिले के लिए जिला अध्यक्ष स्पोर्ट्स सेल के लिए नियुक्त किया गया ।
सूरज ने बताया की उनकी उपलब्धियों और किए गए समाज हित के कार्यों को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष जींद के पद पर नियुक्त किया गया । सूरज ने बताया इंटरनेशनल एंटी करप्शन एसोसिएशन एक अंतराष्ट्रीय संगठन है जो आई टी ए, नीति आयोग और एम एस एम ई भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत संगठन है जिसमें देश विदेश से लोग अलग अलग पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इंटरनेशनल एंटी करप्शन एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया की संगठन में हजारों की संख्या में लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं जहां भी कोई गलत कार्य हो रहा हो वहां हमारी टीम जाकर तुरंत प्रभाव से एक्शन लेती है और गलत कार्यों का विरोध करती है । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के लिए पुलिस टीम तत्पर तैयार रहती है जहां से भी कोई भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी की शिकायत मिलती है पुलिस संगठन की टीम के साथ मिलकर तुरंत प्रभाव से अपनी कड़ी कार्यवाही करती है । सूरज ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया।