वनमंत्री को पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग उठाई
एसके विरमानी / ऋषिकेश । उत्तराखंड क्रांति दल ने आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश कॉलोनी के आवासों को जबरन खाली कराए जाने की कार्यवाही का विरोध किया है। उक्रांद का कहना है कि आईडीपीएल कालोनी के 1800 परिवारों को इस समय बहुत मुसीबत का सामना से करना पड़ रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल ने आरोप लगाया है कि देहरादून वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आईडीपीएल के आवासों को जबरन खाली कराया जा रहा हैं ।
ऋषिकेश यूकेडी प्रभारी मोहन सिंह असवाल ने कहा कि जिन्होंने अपना जीवन आई डी पी एल के लिए समर्पित किया था आज वही लोग बेघर होने के बाद न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं । इस पर कोई सकारात्मक समाधान निकाला जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दल की ओर से वन मंत्री को आईडीपीएल क्षेत्र की समस्याओं का पत्र देकर अवगत कराया गया तथा आईडीपीएल की लीज राशि 31 मार्च 2025 तक जमा है। इस बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ओबीसी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सेवक सिंह राणा, मनोज कुमार गुप्ता, वीरेंद्र नौटियाल उपस्थित रहे।
