भारत बाक्सिंग फेडरेशन महासचिव सचिन दुग्गट शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड से सम्मानित

रोहतक । शाइनिंग इंडिया इंडिया अवार्ड्स सीज़न 6 का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश के वसुंधरा गाज़ियाबाद में  17 सितंबर, रविवार को आयोजित कराया गया जिसमें खिलाड़ी, राजनेता, पत्रकार, अध्यापक, एक्टर, सिंगर, कॉमेडियन, डॉक्टर, बिजनेसमैन सहित ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है । इसी बीच भारत बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव सचिन दुग्गट को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उनको शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया ।

सचिन ने बताया शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड समारोह का आयोजन शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड्स के संस्थापक और प्रबंधक निदेशक डॉ. विजय विराज की देख रेख में कराया गया जिसमें देशभर से अलग अलग राज्यों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया ।

सचिन ने खेल क्षेत्र में अपनी अनोखी पहचान बनाई है जिसमें ये खिलाड़ियों को प्लेटफार्म दे रहे हैं ताकि खिलाड़ी खेलों में बढ़ चढ़कर भाग ले और अपने माता पिता का नाम रोशन करें ।

फेडरेशन की तरफ से राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय पर कराया जाता है ताकि खिलाड़ी के अंदर खेल भावना, आपसी सहयोग और भाईचारे के भावना बड़े । सचिन ने कहा इस सम्मान का सारा श्रेय भारत बॉक्सिंग फेडरेशन की डायरेक्टर मनीषा दायमा को जाता है जिन्होंने हर अच्छे बुरे समय में मेरा साथ दिया और हर समय कंधे से कंधा मिलाकर साथ रही जिस कारण आज में एक सफल खेल आयोजक बन पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!