जुलाना, जींद । शाइनिंग इंडिया इंडिया अवार्ड्स सीज़न 6 का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश के वसुंधरा गाज़ियाबाद में दिनांक 17 सितंबर दिन रविवार को आयोजित कराया गया जिसमें खिलाड़ी, राजनेता, पत्रकार, अध्यापक, एक्टर, सिंगर, कॉमेडियन, डॉक्टर, बिजनेसमैन सहित ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है । इसी बीच जींद जिले के गांव फतेहगढ़ के बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उनको शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड 2023 का एथलीट ब्रांड एंबेसडर ऑफ हरियाणा चुना गया और सम्मानित किया गया ।
सूरज ने बताया शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड समारोह का आयोजन शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड्स के संस्थापक और प्रबंधक निदेशक डॉ. विजय विराज की देख रेख में कराया गया जिसमें देशभर से अलग अलग राज्यों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया ।
बता दें की सूरज ने कम उम्र में ही खेल क्षेत्र में अपनी अनोखी पहचान बनाई है और नेपाल में आयोजित अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं जिस कारण इन्हें ये सम्मान मिला