
देहरादून। सेवानिवृत जिला सूचना अधिकारी अजय मोहन सकलानी नहीं रहे।कल रात को हृदयगति रुकने से उनका देहांत हो गया है।
जिला सूचना कार्यालय के माध्यम से यह जानकारी मिली। अजय मोहन सकलानी का देहरादून के पत्रकारों के साथ हमेशा बेहतर तालमेल रहा। ऊपर से थोडा सख्त लेकिन अन्दर से नरम मिजाज के स्वर्गीय सकलानी ने किसी भी पत्रकार के काम को कभी नहीं रोका। उनके निधन से पत्रकारों में शोक की लहर है। विभिन्न पत्रकार संगठनों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी और जिला सूचना कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने अजय मोहन सकलानी के निधन पर शोक प्रकट किया है।
भारत नमन परिवार की ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह है, तथा शोकाकुल परिवार के परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।