
केदारपुरम में पार्षद सुशीला रावत ने किया राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण
कालोनी नागरिकों ने लिया बढ़ चढ़ कर लिया भाग
देहरादून । भारत नमन हिन्दी समाचार पत्र द्वारा यहां केदारपुरम एमडीडीए कालोनी वार्ड नंबर 58 में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर्व पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया। इसके बाद क्षेत्र के सभी उपस्थित नागरिकों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।
भारत नमन हिन्दी समाचार पत्र ने तीन वर्ष पूर्व 2021 में केदारपुरम में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के आरोहण का शुभारंभ किया। तब से हर साल यह कार्यक्रम किया जा रहा है। मंगलवार को भारत नमन ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कालोनी ने नागरिकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 58 की नगर निगम पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने बतौर मुख्य अतिथि ‘भारत माता की जय ‘ और ‘स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’ के जोरदार नारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज चढाने के पश्चात फहराया।उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर उन्होंने भारत नमन सम्पादक नरेश रोहिला द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत इस तरह के कार्यक्रम आयोजन की सराहना की।

उन्होंने आजादी की लडाई में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले देश के लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमती रावत ने लोगों से इस तरह आयोजन में बुलाए जाने का इन्तजार किए बगैर स्वत स्फूर्त भावना से बढ़चढ़ भाग लेने का आह्वान किया।
भाजपा के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र गैरोला ‘देवी’ ने सभी को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी ।
भारत नमन सम्पादक नरेश रोहिला ने कार्यक्रम में आए नागरिकों का धन्यवाद प्रकट किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में वाईएस बिष्ट,विनोद बडोला, जोत सिंह भंडारी,दीपिका, सुभाष वर्मा, भूमिका चौधरी, शोभा सुंदरियाल, अभिषेक सुन्दरियाल, पंकज रोहिला, शीतल रोहिला, भारत रोहिला, नमन रोहिला, टोनी, नरेन्द्र रावत, देवेन्द्र राणा, रागिनी, उर्मिला, प्रीति , विम्मी हांडा, श्रीमती बिष्ट आंटी, श्रीमती राजीव बंसल, श्रीमती रावत, पर्यावरण मित्र चमन लाल आदि दर्जनों नागरिक मौजूद रहे।