प्रदीप सोशल मीडिया प्रभारी और ओजस्वी सदस्य नियुक्त

कार्यकर्ताओं ने भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश राकेश गिरी का आभार जताया 

देहरादून । भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी द्वारा  प्रदीप गिरी को

ओबीसी मोर्चा का प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी व  ओजस्वी वर्मा को प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर व पुष्पगुच्छ देकर आभार व्यक्त किया।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक अनिल बेदी ने बताया कि इससे पहले महानगर देहरादून पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया । इस अवसर पर गढ़वाल संयोजक  अनिल बेदी जी, महानगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश आर्य , उपाध्यक्ष संदीप नामदेव , कर्मराज चौधरी, महानगर मंत्री  विवेक यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!