युवतियों को नदी में कूदने से बचाने वाले बहादुर पुलिस जवान को सम्मानित किया

चमोली। दो युवतियों को नदी में कूदने से बचाने वाले कर्णप्रयाग कोतवाली के आरक्षी विनोद पंवार को आज एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने सम्मानित किया।

आपको बता दें गत 29 जनवरी 22 को कर्णप्रयाग में पिंडर नदी में छलांग लगाने नदी किनारे पहुंची दो युवतियों द्वारा छलांग लगाने को तैयारी के सेकंड भर के अंदर कोतवाली कर्णप्रयाग ( एनपीयू) में नियुक्त आरक्षी विनोद पंवार द्वारा अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपनी सूझबूझ व तत्परता से दोनों युवतियों को नदी में कूदने से बचाया लिया था ।

आरक्षी विनोद पंवार के इस मानवीय कार्य की आमजनमानस एवं पुलिस के उच्च आधिकारियों द्वारा काफी सराहना की गई। शुक्रवार को जनपद भ्रमण पर पहुंचे राज्य के समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु एवं सुक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री चंदन राम दास ने आरक्षी विनोद पंवार के इस कार्य की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!