पूछा महंगाई को लेकर चुप्पी क्यों
देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस नेत्रियो ने आज टिहरी लोकसभा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह के आवास का घेराव कर बेतहाशा मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया
श्रीमती ज्योती रौतेला नें कहा कि दो दशक के दौरान राज्य की दुर्गति करने वाले यही पाँच साल रहे हैं, इस पर अफ़सोस जताने के बजाय भाजपा बेशर्मी से विकास का ढोल बजा रही है जबकि सच तो यह है कि बीते पाँच साल में प्रदेश का विकास होने के स्थान पर विनाश ज्यादा हुआ है। बेशर्मी के इस प्रहसन को जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होनें कहा इस सत्य से भाजपा मुँह कैसे चुरा सकती है कि देश में ओवरऑल बेरोजगारी दर घटने के बावजूद उत्तराखण्ड में बेरोजगारी दर डबल डिजिट में रही है और इस सत्य को सरकारी एजेंसी ही प्रकट कर रही है। बेरोजगारी के मामले में उत्तराखंड और हरियाणा टॉप पर हैं। ये दोनों राज्य भाजपा शासित हैं। आलम यह है कि उत्तराखंड में बेरोजगारी दर शहरी क्षेत्रों में 28: और ग्रामीण क्षेत्रों में 22.3ः है। इससे अधिक निराशाजनक् क्या हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड और हरियाणा बेरोजगारी के मामले में टॉप पर हैं। उन्होने कहा कि यदि भाजपा इसे विकास मान बैठी है तो भगवान ही उसे बचा सकता है।
उन्होनें कहा पूरे देश की तरह राज्य में भी महंगाई सुरसा के मुँह की तरह विकराल हो गई है। 450 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर हजार रुपए का हो गया है और दाल की कीमतें 80 से बढ़ कर डेढ़ सौ रुपए किलो हो गई है जबकि आम आदमी की क्रय शक्ति जस की तस है। इसी तरह स्वस्थ्य, शिक्षा, बुनियादी सुविधा, पेयजल, सड़क आदि तमाम पैमानों पर उत्तराखण्ड लगातार पीछे खिसक रहा है। इस हालत में विकास का ढोल भाजपा के निरशाजनक प्रदर्शन की पोल खोल रहा है।
महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन ने कहा राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ ही मंहगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।प्रदेश की जनता मंहगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। अनाज, सब्जियां, फल, खाद्यय तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता अब रसोई गैस की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि से भारी आक्रोशित है। प्रदेश का नौजवान सरकारी सेवाओं की विज्ञप्तियों को देखने के लिए तरस गया है।
भाजपा सरकार जिस भी राज्य में है वहॉ दबे कुचले लोगों को और दबाने का काम कर रही है और संवैधानिक अधिकार जो बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने एक मजबूत समाज एवं एक मजबूत देश बनाने के लिए दिए थे उन परभभाजपा लगातार प्रहार कर रही है।
उन्होंने असंवैधानिक शक्तियों के खिलाफ लडने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन शक्तियों के खिलाफ लडने के लिए देश में एक ही पार्टी है जो कांग्रेस पार्टी है जो आने वाले चुनावो में इन शक्तियों को देश से उखाड फेंकने का काम करेगी।
इस दौरान नजमा खान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, बाला शर्मा, पुष्पा पंवार, प्रियंका भंडारी, आशा शर्मा, अनुराधा तिवाड़ी, सविता सोनकर, निर्मला देवी, अंजु क्षेत्री, शकुंतला बिष्ट , संगीता रमोला, ममता शाह, नितु, राजेश्वरी भाटिया, कविता केनवाल, शोभा बिष्ट , मुन्नी पंत, रजनी राठौर, चंचल खत्री आदि मौजूद रही।
