मलूकपुर में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली

सहारनपुर । जनपद के नकुड तहसील अन्तर्गत मलकपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय मलकपुर के छात्र – छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानाध्यापक कुलदीप रोहिला के नेतृत्व में  तिरंगा यात्रा निकाली और ग्रामीणों को 15 अगस्त के दिन अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया।

तिरंगा यात्रा में कुलदीप सिंह रोहिला प्रधानाध्यापक,दीपा रानी, दीपमाला,रानी,आकाश वर्मा, रीता शर्मा,राजकुमार प्रधान प्रतिनिधि, अंकुर कुमार, विकास कुमार आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!