हरियाली तीज का पर्यावरण और आध्यात्मिक महत्व : डाॅ धर्म पाल सिंह रोहिला

डाॅ धर्म पाल सिंह रोहिला

देहरादून । अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ धर्म पाल सिंह रोहिला ने देहरादून शाखा की महिला समिति को हरियाली तीज उत्सव का आयोजन करने पर शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दें कि परिषद की देहरादून शाखा की महिला समिति द्वारा 13 अगस्त को राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती राजबाला रोहिला के संयोजन में तीजोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

” राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद देहरादून की महिला समिति को दी ‘हरियाली तीजोत्सव’ की शुभकामनाएं ” 

डा धर्मपाल सिंह रोहिला ने श्रीमती राजबाला को भेजे संदेश में कहा कि श्रावणी तीज का त्यौहार महिलाओं का विशिष्ट पर्व है। पर्यावरण की दृष्टि से भी इसकी बेहद महत्ता है। श्रावण मास में वर्षा की रिमझिम फुहारें, चारों ओर फैली हरियाली मानों प्रकृत्ति को श्रृंगारित कर भव्यतम बना देती हैं।

डाॅ रोहिला ने कहा इसी के साथ तीज पर्व का आध्यात्मिक महत्व भी है। भगवान भोलेनाथ ने गौरा की तपस्या से प्रसन्न होकर इसी दिन उनका वरण किया था। महिलाएं इस दिन उपवास रखकर भगवान आशुतोष शंकर से अपने पति की प्रसन्नता और दीर्घायु की कामना करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!