अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद देहरादून के संरक्षक धनवंत सिंह नहीं रहे

देहरादून । अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद देहरादून के कार्यकारिणी सदस्य पीयूष रोहिला के पिता और परिषद के संरक्षक धनवंत सिंह रोहिला का निधन हो गया। वे करीब 72 वर्ष के थे और काफी समय से कैंसर रोग से पीड़ित थे। आज दिन में उनका अंतिम संस्कार नाला पानी रोड़ स्थित श्मशानघाट में कर दिया गया।

परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप रोहिला, सचिव राजकुमार रोहिला, कोषाध्यक्ष दिलबाग रोहिला सहित तमाम कार्यकारिणी सदस्यों ने धनवंत सिंह रोहिला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अध्यक्ष प्रदीप रोहिला ने कहा कि धनवंत सिंह रोहिला का निधन परिवार के लिए और परिषद के लिए अपूरणीय क्षति है।

सचिव राजकुमार रोहिला ने कहा कि आज उनका बचपन का एक साथी बिछुड़ गया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय धनवंत सिंह बचपन में गांधी स्कूल में उनके सहपाठी भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!