वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
नरेशरोहिला / देहरादून । अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की आमसभा और परिवार मिलन समारोह में आज समाज के वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ‘रोहिला परिवार परिचय’ पुस्तिका का विमोचन भी हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ धर्म पाल रोहिला उपस्थित रहे ।

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की आमसभा और परिवार मिलन समारोह यहां पटेलनगर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ।
समारोह को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ धर्म पाल रोहिला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्मरण करते हुए बताया कि अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के विकास में देहरादून शाखा का आरंभ से ही बेहद अहम योगदान रहा है और वर्तमान में भी देहरादून शाखा अपने क्रियाकलापों में अव्वल स्थान पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रोहिला क्षत्रिय समाज के विकास के लिए संगठन की मजबूती और पारिवारिक संस्कारों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक संस्कारपूर्ण व्यक्ति और मजबूत संगठन से ही किसी समाज की उन्नति संभव है। उन्होंने कहा कि जो कार्यप्रणाली हमारे जीवन में सुधार करे वही संस्कार है। संस्कार की पहली पाठशाला हमारा परिवार है और उसकी शिक्षिका माता है। इसलिए माताओं को अपने बच्चों को शुरू से ही संस्कार पूर्ण शिक्षा देने का प्रयत्न करना चाहिए।
भूमि लेने में केंद्रीय कमेटी पूरा सहयोग देगी: डाॅ धर्म पाल
डाॅ धर्म पाल रोहिला ने आमसभा में आए एक प्रस्ताव पर अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि यदि देहरादून शाखा देहरादून में परिषद के भवन के लिए भूमि क्रय करने की दिशा में बढती हैं तो केन्द्रीय कमेटी पूरा सहयोग करेगी।
संकल्प से सिद्धि संभव : कुलदीप रोहिला
राष्ट्रीय महामंत्री कुलदीप रोहिला ने समारोह के सफल आयोजन की देहरादून शाखा को बधाई दी। उन्होंने देहरादून शाखा परिषद कार्यालय के लिए भूखंड लेने का संकल्प करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि विलंब हो सकता है लेकिन संकल्प से सिद्धि संभव है। उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों को संस्कारपूर्ण बनाने और विभिन्न अवसरों पर वृक्षारोपण करने का अनुरोध भी किया।
इससे पहले अतिथियों के स्वागत पश्चात बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। अनुष्का रोहिला की गणपति वंदना और अर्पणा के गुजराती नृत्य ने सबका मन मोह लिया। अक्षरा रोहिला, अनन्या रोहिला, आराध्या रोहिला और उदय रोहिला की प्रस्तुति भी सराही गयी।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, मेधावी बच्चों और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को परिषद की ओर सम्मानित भी किया गया।
वरिष्ठ नागरिकों में राजपाल सिंह, श्रीमती लता देवी, सावित्री देवी, महेन्द्र सिंह और दिलबाग सिंह रोहिला को स्मृति चिह्न भेंटकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्र-छात्राओं में मुक्ति वर्मा, जाह्नवी सिंह, श्रेयांश रोहिला,श्रीजा रोहिला, अर्पिता रोहिला, मानसी वर्मा, रिति वर्मा, भव्या को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने वालो में अनुष्का रोहिला, अपर्णा रोहिला, अक्षरा, अनन्या रोहिला, उदय रोहिला और आराध्या रोहिला का भी पुरस्कार प्रदान कर हौसला बढाया गया।
बाल स्वरूप रोहिला स्मृति स्कॉलरशिप

समारोह में देहरादून शाखा के वरिष्ठ सदस्य राजपाल रोहिला ने हाईस्कूल में भव्या रोहिला और इंटरमीडिएट में रिति रोहिला को सर्वाधिक अंक लाने पर बाल स्वरूप रोहिला स्मृति स्कॉलरशिप के रूप में 1100 रूपए का नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रगति रिपोर्ट
समारोह में देहरादून शाखा के महासचिव राजकुमार रोहिला ने महासचिव की रिपोर्ट पेश करते हुए परिषद की गतिविधियों का उल्लेख किया। कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह रोहिला ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की।
रोहिला परिवार परिचय’ स्मारिका का विमोचन

समारोह में ‘रोहिला परिवार परिचय’ स्मारिका का विमोचन भी अतिथियों ने किया। देहरादून कार्यकारिणी सदस्य और शिक्षक अनिल रोहिला द्वारा सम्पादित इस स्मारिका में देहरादून और आसपास रह रहे रोहिला परिवारों का विवरण मुख्य आकर्षण है।
परिषद की ओर अध्यक्ष प्रदीप रोहिला और महासचिव राजकुमार रोहिला द्वारा आखिर में मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में राजेन्द्र, नंद किशोर, यशपाल, नरेश रोहिला, राजबाला रोहिला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अन्त में परिषद की देहरादून शाखा के अध्यक्ष प्रदीप रोहिला ने सभी आगन्तुकों अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में सतीश रोहिला, विजेन्द्र रोहिला, विनोद रोहिला, नरेश राणा, राजपाल रोहिला, महेन्द्र वर्मा, सत्यपाल रोहिला, अनुराग रोहिला एडवोकेट, सुरेंद्र कुमार वर्मा, विनोद निराश, मुकेश रोहिला, अनिल रोहिला,राकेश रोहिला, सुधीर कुमार वर्मा, शशिकांत रोहिला, गीता वर्मा, शालिनी रोहिला आदि सहित रोहिला समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। सफल संचालन गोपाल रोहिला और मोनिका रोहिला ने किया।