राम चरण- जूनियर एनटीआर की RRR में कटरीना कैफ की बहन इसाबेल को ऑफर हुआ था ये रोल, जानें क्यों किया रिजेक्ट

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) निर्देशित फिल्म आरआरआर (RRR) का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म आरआरआर को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की सक्सेस के बाद फिल्म से जुड़ी अधिक से अधिक बातें फैन्स जानना चाह रहे हैं और इस बीच एक खबर ऐसी भी सामने आई है कि कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बहन इसाबेल कैफ (Isabelle Kaif) को भी आरआरआर ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। 

दरअसल फिल्म में एक ओर जहां राम चरण और जूनियर एनटीआर के आस पास पूरी कहानी घूमती है तो वहीं फिल्म में अजय- आलिया के साथ ही ओलिविया मॉरिस का भी एक अहम किरदार था। ओलिविया मॉरिस ने फिल्म में जूनियर एनटीआर के लव इंट्रेस्ट का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किरदार कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ को ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!