जून में रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के दो कार्यक्रम

टपरी आईटीआई परिसर में केंद्रीय कमेटी की आमसभा 4 को होगी 

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद अगले महीने दो कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पहला कार्यक्रम 4 जून को सहारनपुर के टपरी में होगा। दूसरा कार्यक्रम परिषद की देहरादून शाखा द्वारा देहरादून में 25 जून को आयोजित किया जाएगा।

सहारनपुर में टपरी स्थित रोहिला आईटीआई के परिसर में परिषद की केन्द्रीय कमेटी की आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

कुलदीप रोहिला

राष्ट्रीय महामंत्री कुलदीप सिंह रोहिला ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछली बैठक की पुष्टि के साथ ही सत्रावसान पर महामंत्री की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद खुला अधिवेशन और अध्यक्ष द्वारा सदन को सम्बोधित करने के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने आमसभा में सभी सदस्यों से भाग लेने का अनुरोध किया है।

देहरादून शाखा के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप रोहिला ने बताया कि टपरी में होने वाली आमसभा में देहरादून से अधिक से अधिक सदस्य भाग लेने जाएंगे।

राजकुमार रोहिला

दून में आमसभा और परिवार मिलन 25 जून को 

देहरादून में परिषद की स्थानीय शाखा की आमसभा और परिवार मिलन कार्यक्रम 25 जून पटेलनगर स्थित एक होटल में आयोजित किया जाएगा। कोरोना महामारी के पश्चात देहरादून शाखा का यह पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।

महामंत्री राजकुमार रोहिला के अनुसार इसमें बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने बच्चों के नाम श्रीमती राजबाला मोबाइल नंबर 8475953223 और श्रीमती मोनिका मोबाइल नंबर 9675160055 के पास भेज सकते हैं।

इसी तरह प्रतिभाशाली बच्चों के नाम उनकी उत्तीर्ण परीक्षा की मार्कशीट की फोटो प्रति के साथ और वरिष्ठ नागरिकों के नाम उनके संक्षिप्त विवरण के साथ महामंत्री राजकुमार रोहिला मोबाइल नंबर 9634082066 के पास 18 जून तक भिजवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!