
देहरादून । उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) और उप्र भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का देहरादून आगमन पर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 
भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल मंडल संयोजक अनिल बेदी ने बताया कि श्री कश्यप आज देवभूमि उत्तराखंड की भूमि देहरादून पहुंचे। यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी प्रदेश मंत्री भारत लाल ,गढ़वाल सयोजक अनिल बेदी देहरादून महानगर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार आर्य ने पुष्पमाला पहनाकर उनका हार्दिक ज़ोरदार स्वागत किया।
इस मौक़ पर कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।