कर्नाटक ने नफरत की राजनीति करने वालों को सबक सिखा दिया : मंजू त्रिपाठी

देहरादून । वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कर्नाटक की जनता ने  नफरत की राजनीति करने वालों को सबक सिखा दिया है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने विकास के मुद्दों और गरीब जनता के पक्ष में खडे होकर लडाई लडी और जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में वोट किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नतीजे धर्म की अफीम चटाकर कुर्सी पाने की चाह रखने वालों के लिए खतरे की घंटी है।

कांग्रेस नेत्री ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का श्रेय पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!