राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग में जींद के खिलाड़ियों का दबदबा

छह स्वर्ण सहित जीते सात पदक   जुलाना महाविद्यालय में मेडल पहनाकर विजेेताओं का सम्मान 

जींद । जिला ओलंपिक संघ रोहतक, जिला किकबॉक्सिंग संघ व हरियाणा स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ के सौजन्य से 21वी राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन पुराना बस स्टैंड स्थित श्री राम आडिटोरियम रोहतक में कराया गया जिसमें पूरे हरियाणा राज्य से लगभग 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ए.ई.ओ अनिल कुमार हुडा रोहतक रहे । प्रतियोगिता में जींद जिले की टीम ने अपने अपने भार वर्ग में 6 सवर्ण पदक सहित 1 कांस्य पदक हासिल किया जिसमें इशांत अहलावत ने स्वर्ण पदक, हैप्पी कौशिक ने स्वर्ण पदक, हिमांशु कौशिक ने स्वर्ण पदक, आशीष अहलावत ने कांस्य पदक सहित पुलकित ने स्वर्ण पदक हासिल किया । लड़कियों में रेनू तुषामड़ और बिंदु तुषामड़ ने स्वर्ण पदक हासिल किया ।

प्रशिक्षक सूरज रोहिला ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान जींद के खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए। इनमें 6 स्वर्ण  और 1 कांस्य पदक शामिल है । सूरज रोहिला ने कहा की गांव के खिलाड़ी पहले भी स्कूली खेलों में और जिला स्तर व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और पदक भी जीत चुके हैं अब इनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अब ये सभी खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

राजकीय महाविद्यालय जुलाना में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया ।

महासचिव राकेश सैनी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस मौके पर मुख्य अतिथि ए.ई.ओ अनिल कुमार हुडा, महिला प्रशिक्षक यामिनी सैनी, लवली, अर्जुन, वेदपाल सेहरावत, महासचिव राकेश सैनी, अजय दिवेक, एशियन किकबॉक्सिंग मेडलिस्ट सोमवीर कुमार दिल्ली, ताइक्वांडो कोच यामीन, राकेश कुमार सी.ए, श्री भगवान शर्मा वाइस प्रेसिडेंट किकबॉक्सिंग सहित खिलाड़ियों के माता पिता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!