सत्तापक्ष और विपक्ष गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा के सामने नतमस्तक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने मेयर ममगाई के साथ गाडू घड़ा के दर्शन किए 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने दर्शन किए, चिमटा बजाकर भजन गाया

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। ऋषिकेश में भगवान श्री बदरीनाथ की गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा के दर्शन के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं का आवागमन रहा। सत्ताधारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने यहां रेलवे रोड पर चेला चेतराम धर्मशाला में गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा के दर्शन किए तो विपक्ष से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज हरीश रावत तेल कलश के दर्शनों के लिए पहुंचे।

श्री बदरीनाथ भगवान की गाडू घड़ा (अभिषेक  तेल कलश) यात्रा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के रेलवे रोड स्थित चेला चेत राम धर्मशाला में बुधवार की रात पहुंच गयी थी  जहां यात्रा का भव्‍य स्वागत हुआ।

गुरुवार की प्रात: से ही गाडू घड़ा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गये है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट, ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाई व अन्य लोगों के साथ गाडू घड़ा के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बेहद श्रद्वापूर्वक उत्तराखंड की पोराणिक संस्कृति से जुड़े तेल कलश यात्रा का दर्शन कर विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न. होने की मंगलकामना की।उन्होंने डिमरी समाज के पुरोहितों से भी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां ली।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा के समान ही गाडू घड़ा का भी पौराणिक महत्व है। हजारों श्रद्वालुओं की आस्था का यह प्रतीक रही है।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की तमाम तैयारियां मुक्म्मल की जा रही हैं।भगवान बद्रीनारायण के आशीर्वाद से निश्चित ही चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रहेगी।

इस दौरान महापौर अनिता ममगाई, सरोज डिमरी,राजेंद्र प्रेम सिंंह बिष्ट, प्रतीक कालिया,सतीश पाल, सुमित पाँवर, सहित सैकड़ों श्रद्वालु मौजूद रहे।

 

दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने आज भगवान श्री बद्री विशाल  की तेल कलश (गाडू घड़ा) शोभायात्रा में पहुंचकर दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी, और कीर्तन मंडली के साथ चिमटा बजा कर भजन भी गाए। उनके साथ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, महंत विनय सारस्वत, महिला कांग्रेस अध्यक्षा नीलम तिवारी, शैलेन्द्र बिष्ट, वैशाख सिंह पयाल, कमला प्रसाद भट्ट, पार्षद पुष्पा मिश्रा, कमल रावत, अभिषेक शर्मा, बबलू चौहान, ओम सिंह पंवार, संजय बर्गली, सुमित जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!