श्री बद्री विशाल गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा ऋषिकेश पहुंची

 27 अप्रैल को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

26 अप्रैल शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी गाडू घड़ा यात्रा

एसकेविरमानी / नरेंद्र नगर/ ऋषिकेश । श्री बदरीविशाल गाडू घड़ा तेल कलश नरेन्द्र नगर राजदरबार से यहां  मंदिर समिति की चेलाचेतराम धर्मशाला पहुंचा। इस अवसर पर श्री ज्योतिष पीठ उपाधि से विभूषित सुप्रसिद्ध कथा व्यास/ चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाई जी तथा शंकराचार्य जी के प्रतिनिधि स्वामी मुकुंदानंद महाराज, गुलशन तलवार सहित श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भाष्कर डिमरी, सचिव भगवती डिमरी, वरिष्ठ सदस्य हरीश डिमरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, ज्योतिष डिमरी सहित डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि तेलकलश लेकर कलश यात्रा के साथ नरेन्द्र नगर से मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला ऋषिकेश पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओ तथा मंदिर समिति कर्मचारियों ने गाडू घड़ा का स्वागत किया। तेलकलश यात्रा 13 अप्रैल प्रात: गाडू घड़ा तेलकलश मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला में दर्शनार्थ रहेगा दोपहर बाद तेलकलश श्रीनगर गढ़वाल प्रस्थान करेगा। श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा आयोजित श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा इस यात्रा बुद्धवार 12 अप्रैल राजदरबार नरेन्द्र नगर से शुरू हो गयी। प्रात: 10 बजे राजमहल में महारानी के साथ सुहागिन महिलाओं द्वारा तिलों का तेल पिरोया गया। राजा मनुजयेंद्र शाह तथा महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल की उपस्थिति में आज शाम को गाडू घड़ा यात्रा को राजदरबार से श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया।

बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर विधि-विधान से खुल जायेंगे ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, डिम्मर होते हुए तेलकलश यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए 26 अप्रैल शाम को बदरीनाथ धाम पहुंच जायेगी। कपाट खुलने के अवसर पर गाडू घड़ा के तिलों के तेल से भगवान बदरीविशाल का छ: माह तक यात्राकाल में अभिषेक किया जाता है‌।

इस अवसर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधि राजेंद्र डिमरी, नरेश डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, दिनेश डिमरी,मनोज डिमरी, हेमचंद्र डिमरी प्रशांत डिमरी, अनुज डिमरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!