सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म अगस्त 16,1947

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। हिंदी फिल्म अगस्त 16 1947 ऋषिकेश सहित देश-विदेश के सिनेमाघरों में आज से रिलीज हो गई है. फिल्म को देखने के लोगों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह जानकारी ऋषिकेश श्यामपुर निवासी दून इंस्टीट्यूट के पूर्व चेयरमैन व फिल्म के प्रोड्यूसर व निर्माता निर्देशक ओम प्रकाश भट्ट ने नटराज होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने अगस्त 16 1947 फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म एक छोटे से तमिल गांव की कहानी पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि जहां हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ वहीं इस गांव के ग्रामीण आज भी गुलाम हैं इन्हें यह जानकारी नहीं होती कि हम लोग आजाद हो गए हैं यहां पर एक अंग्रेज द्वारा उन पर अभी भी अत्याचार किए जाते हैं. जो कि अंग्रेजों द्वारा गुलामी के दौरान किए जाते थे. वहां के लोगों ने इस अंग्रेज से 16 अगस्त को आजादी पाई. यह पूरी फिल्म आजादी पर निर्धारित है। कहा कि यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल सहित पांच भाषाओं में बनी है जोकि ऋषिकेश सहित पूरे देश के साथ-साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, मलेशिया, कनाडा अन्य देशों में भी आज से रिलीज हुई है।  बताया कि जैसे ही उन्हें एक अच्छी कहानी मिलती है तो वह जल्द ही गढ़वाली फिल्म का निर्माण करेंगे। इस मौके पर ललित मिश्रा, रवि जैन वीरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!