नामदेव समाज ने किया मेधावियों सम्मान

श्री नामदेव मंदिर कपूरगढ़ का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

कपूरगढ़ (मुजफ्फरनगर )। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री नामदेव मंदिर कपूरगढ़ में चल रहे नामदेव समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ रविवार समापन हुआ। पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते यह आयोजन नहीं हो पा रहा था परंतु इस वर्ष यह आयोजन धूमधाम के साथ मनाया गया।

पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाश चंद्र गोत्रा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत संकीर्तन के साथ हुआ। दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह के साथ आयोजन प्रारम्भ हुआ जिसमें सर्वप्रथम सरबती देवी खेल पुरस्कार से कुमारी वंशिका नामदेव को सम्मानित किया गया। वंशिका ने कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद नामदेव समाज के मेधावी छात्र – छात्राओं तथा अलग अलग क्षेत्र में समाज का नाम चमकाने वाले युवक युवतियों को मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर पवन नामदेव द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में हिमानी रानी नामदेव, इशिका नामदेव, गर्विता नामदेव, अभिषेक नामदेव, रितिका नामदेव, सिद्धांत नामदेव, वीर नामदेव आधी मेघावी युवक युवतियां रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  अनिल कुमार नामदेव ने की।  मुख्य अतिथि राधेश्याम नामदेव रहे। विशिष्ट अतिथि  दीपक कुमार नामदेव एसडीएम देवबंद,  महावीर टेलर ,  अनुराग कनवाल,  सुरेश जी बाटू,  घनश्याम गोठरवाल  तथा  राकेश कुमार नामदेव रहे। सभी अतिथि वक्ताओ ने नामदेव समाज को चहुंमुखी विकास की दिशा में ले जाने लिए अपने – अपने विचार रखे। इस अवसर पर संत नामदेव जी का फूलों से श्रृंगार किया गया और छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया। कार्यक्रम के अंत में संत नामदेव जी के मंदिर पर झंडा चढ़ाया गया।

इस अवसर पर उत्तम नामदेव, डॉ राजेंद्र नामदेव, रामकिशन नामदेव, भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर देहरादून अध्यक्ष अनिल बेदी, रवि कुमार नामदेव, मन्नूलाल नामदेव, प्रमोद नामदेव, संदीप नामदेव, रजनीश नामदेव, प्रभाकर नामदेव, रक्षित नामदेव, मुकेश नामदेव, मांगेराम नामदेव, शिवचरण नामदेव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!