स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया

राजकीय महाविद्यालय जुलाना में एनएसएस प्रशिक्षण शिविर

सूरज रोहिला द्वारा /  जींद । जींद के जुलाना कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय एनएसएस प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत  ओम प्रकाश तथा  सतपाल कौशिक योग शिक्षकों द्वारा योगा से हुई । सभी स्वयंसेवक रोजाना योग करने का आश्वासन देकर बड़े हर्ष से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हैं ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जुलाना थाना से सब इंस्पेक्टर  मुकेश कुमार उपस्थित रहे । मुकेश कुमार ने सभी स्वयं सेवकों को दुर्घटना से बचने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया । उन्होंने बताया गाड़ी या बाइक चलाते समय फोन का या ईयरफोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए और हमें अपनी गाड़ी के सभी दस्तावेज भी साथ रखने चाहिए हमेशा । सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए और अपनी जिंदगी सुरक्षित करने के लिए हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए । चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को देखकर गाड़ी नहीं नही भजानी चाहिए । उन्होंने सड़कों पर लगे सभी सांकेतिक चिन्हों के बारे में बताया तथा उनका पालन करने के लिए कहा ।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा हरियाणवी संस्कृति थम पर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें बीए अंतिम वर्ष की छात्रा श्वेता ने प्रथम स्थान हासिल किया । सभी सदस्यों ने स्वयंसेवकों द्वारा बनाए गए मॉडल देखकर उनका मनोबल बढ़ाया ।श्री साहिल कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान ने सभी स्वयंसेवकों को जल व मृदा संरक्षण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को अपनी मृदा की उर्वरता शक्ति बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया तथा जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी । सभी स्वयंसेवकों ने जल बचाने तथा जल का दुरुपयोग ना करने के लिए शपथ ली ।बाक्सर सूरज रोहिला कहा कि ने सभी को भी खेलों में आगे आना चाहिए खासकर लड़कियों को । सूरज रोहिला ने कहा कि लड़कियों को भी खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि समाज को भी पता चले कि वे भी  खेलों में किसी से कम नहीं हैं।

सभी स्वयंसेवकों ने ग्रुप डिस्कशन के साथ दिन का समापन किया । इस मौके पर कॉलेज का पूरा स्टाफ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!