कैबिनेट मंत्री का राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार, बोले खुद को कानून से बड़ा समझते हैं

एसकेविरमानी/  ऋषिकेश । क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस एवं उसके नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस को एक परिवार के ईद गिर्द रहकर सिमटने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्वयं को कानून से बड़ा समझते हैं जबकि कानून सबके लिए एक समान है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी पर विभिन्न न्यायालयों में अवमानना जैसे सात मुकदमें चल रहे हैं। फिर भी उनकी भाषा संयमित नहीं है। वे न ही अध्यादेश फाड़ने में गुरेज करते हैं और न ही संवैधानिक संस्था का सम्मान करते है। यह राहुल गांधी का अहंकार दर्शाता है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की तरफ बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा पर देशभर में हल्ला कर परिवार प्रेम दर्शा रही है। डा. अग्रवाल ने कहा कि यह सब जनता देख रही है। डा. अग्रवाल ने कहा कि देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र खत्म करने वाली कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं के साथ अब कोर्ट में उंगली उठा रही है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता शाह, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा किशन मंडल, सुजीत यादव, जय प्रकाश ठेकेदार, महेंद्र कुमार गुप्ता, अनुज सैनी, राहुल, श्याम बिहारी मौर्य, कृष्णा राजभर, अजय कुमार गुप्ता, राकेश, राजेश जायसवाल, संतोष, तारकेश्वर, प्रदीप हलधर आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!