एसपी ग्रामीण ने किया कोतवाली ऋषिकेश का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

एसकेविरमानी/  ऋषिकेश । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद देहरादून श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने सैरिमोनियल ड्रेस में सजी गार्द से सलामी लेने के पश्चात कोतवाली ऋषिकेश का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण ने सर्वप्रथम थाना में उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लहा तथा दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। कोतवाली ऋषिकेश के अधिकारी/कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति में वेपन हैंडलिंग कराई गई व हैंडलिंग तथा शस्त्रों की साफ सफाई संबंधी आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए ।

तत्पश्चात उनके द्वारा थाना परिसर/भवन का निरीक्षण किया व बैरक का निरीक्षण किया गया व बेरक का रखरखाव व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। मालखाने का निरीक्षण किया गया जिसमें मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा माल निस्तारण किए जाने के लिए निर्देशित किया गया । हवालात ख़ाली व सफाई संतोषजनक पाई गई। एसपी ग्रामीण ने थाना में लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया l मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने के लिए मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया । एसपी ग्रामीण ने कोतवाली ऋषिकेश कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस, सीएएस, सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने के लिए निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया l एसपी ग्रामीण द्वारा थाना हाजा पर उपलब्ध सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सभी अभिलेखों को अध्यवधिक करने के लिए निर्देशित किया गया l अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। तथा अभिलेखों को संबंधित शाखा व विभागों से मिलान किए जाने के लिए निर्देशित किया। अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे व वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला एवं अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!