डीआईजी ने ऋषिकेश में किया महिला काउंसिलिंग सेंटर का लोकार्पण

30 मार्च से ऋषिकेश में सड़कों से हटाया जाएगा अतिक्रमण

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने कोतवाली ऋषिकेश में ऋषिकेश सहित डोईवाला, रानीपोखरी व रायवाला चार थानों की महिला काउंसलिंग सेंटर का रिबन काटकर लोकार्पण किया, रविवार को कोतवाली ऋषिकेश में महिला काउंसलिंग सेंटर का लोकार्पण करने के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुवंर ने पत्रकारों रुबरु होते हुए कहा कि अप्रैल माह शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को दुरुस्त किए जाने के लिए कानून व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगा, कहा कि अभी पूरे उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन होने के कारण लगभग 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की कमी हो गई है. जिसके लिए शासन स्तर पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. कहा कि पुलिस बल की कमी को शीघ्र पूरा किया जाएगा. कहा कि ऋषिकेश चार धाम यात्रा का मुख्य केंद्र है जहां पर देश के कोने कोने से यात्री यहां पहुंचते है वहीं के देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या भी भारी मात्रा में आती है. जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है. सुरक्षा को लेकर ऋषिकेश में पुराने अनुभवी पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी. कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के लिए श्यामपुर बाईपास मार्ग से नटराज चौक तक सड़क के दोनों किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा. सड़़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करने के बाद 30 मार्च से अतिक्रमण को हटाया जाएगा. ऋषिकेश नगर में जयराम आश्रम से चंद्रभागा तक यातायात को नियंत्रित किए जाने के लिए जीरो जोन घोषित किया जाएगा. इस बीच वाहनों को कहीं भी सड़क पर नहीं रोका जाएगा. जो नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. चार धाम यात्रा और ऋषिकेश में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि एनएच, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम को साथ लेकर पुलिस सड़कों से अतिक्रमण को हटाया. इस मौके पर उनके साथ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय भी मौजूद थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!