
देहरादून । उत्तराखण्ड भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। देहरादून महानगर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर राकेश आर्य को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति से यह नियुक्ति ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने की।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक अनिल बेदी और महानगर कोषाध्यक्ष संदीप नामदेव ने महानगर अध्यक्ष बनने पर राकेश आर्य को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने इस नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का आभार जताया है।