
देहरादून । कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने अपने जीवनसाथी पंडित कृष्ण चंद्र त्रिपाठी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहे वैभव वालिया का उनके आवास पर जाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया ।
आपको बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भी वैभव वालिया और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे अन्य भारत यात्रियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।