
रक्तदान सबसे बड़ा दान, हमारा थोड़ा सा प्रयास कईं जिन्दगियां बचा सकता है : घिल्डियाल
देहरादून । टीएचडीसी लिमिटेड कोटेश्वर परियोजना में आईएमए के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में परीक्षण के बाद 79 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इससे पहले परियोजना के महाप्रबंधक अनिल कुमार घिल्डियाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का उदघाटन किया।उन्होंने रक्तदान के लिए आए परियोजना के कर्मचारियों, अधिकारियों और सीआईएसएफ जवानों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है ।हम सबका थोडा सा प्रयास कई जिन्दगियों को बचा सकता है।
यह जानकारी अपर महाप्रबंधक (मा. सं एवं प्रशासन )टिहरी ए एन त्रिपाठी ने दी। उनके अनुसार
रक्तदान शिविर में डा नवनीत किरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीएचडीसी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की और शिविर का संचालन भी स्वयं किया। उन्होंने बताया कि शिविर में 83 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया जिनमें से चार का रक्त रक्तदान के अनुकूल नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से कोई हानि नहीं होती।

इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों डा श्रीमती नवनीत किरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीएचडीसी, एचके जिंदल अपर महाप्रबंधक (नियोजन), बीएस पुंडीर, उप महाप्रबंधक (ओएंडएम ), विकास चौहान, उप महाप्रबंधक (बांध एवं पावर हाउस ), एनकेपी सिंह उप महाप्रबंधक (सीएंडएम एस), विजय बहुगुणा, उप महाप्रबंधक (विद्युत ), अंगद पाल वरिष्ठ प्रबंधक, एस एस राणा, प्रबन्धक, सिद्धार्थ कौशिक, प्रबन्धक, डा जी श्रीनिवासन पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीएचडीसी के अलावा सुश्रुत चिकित्सालय कोटेश्वर के समस्त मेडिकल एवं पैरामेडिकल कर्मचारी, तकनीशियन, आईएमए देहरादून के कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीएचडीसी डा श्रीमती नवनीत किरण ने शिविर की सफलता के लिए समस्त सहयोगी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।