देहरादून। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चकराता विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्य सचिव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को विगत 4 अप्रैल को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा नज़रबंद किये जाने तथा लखवाड़-व्यासी परियोजना के अंतर्गत लोहारी गावं के विस्थापितों की समस्या से सम्बंधित ज्ञापन सौंप कर तत्काल यथोचित कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री डॉ0 संजय पालीवाल व गोदावरी थापली, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, परवादून अध्यक्ष गौरव सिंह, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, शोभाराम व अन्य शामिल रहे।